सोनभद्र

पलायन पर रोक के लिए जनपद में हो रोजगार सृजन

सामाजिक सुरक्षा का इंतजाम करें सरकार
● रोजगार अधिकार अभियान के तहत गांवों में हुआ संवाद
म्योरपुर, सोनभद्र
संयुक्त युवा मोर्चा द्वारा संचालित रोजगार अधिकार अभियान के तहत आज किरवानी, गंभीर पुर,आश्रम मोड़ आदि गांवों में संवाद किया गया। संवाद में लोगों ने बताया कि बेरोजगारी की समस्या अति गंभीर है, इस वर्ष बरसात न होने से फसलें बर्बाद हो रही हैं जिससे वक्त रहते कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में भुखमरी जैसे हालात बन सकते हैं। लोगाें ने बताया कि मनरेगा ठप पड़ी हुई है और रोजगार के अभाव में पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। संवाद में शिक्षा-स्वास्थ्य की सुविधाओं के अभाव को बताया। ग्रामीणों ने गांव में फैले फ्लोरोसिस रोग के बारे मे बताते हुए कहा कि इसकी रोक के सम्बंध में सरकार के प्रयास नाकाफी है।
इस मौके पर संयुक्त युवा मोर्चा केंद्रीय टीम सदस्य राजेश सचान ने कहा कि जनपद प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। यह प्रदेश का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी है। यहां से राजस्व भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार को बड़े पैमाने पर प्राप्त होता है लेकिन सरकार की उपेक्षा का आलम है कि शिक्षा-स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है और बेरोजगारी की समस्या विकराल है। जबकि रोजगार सृजन के पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं।
संयुक्त युवा मोर्चा टीम उत्तर प्रदेश की सदस्य सविता गोंड ने कहा कि पूँजीपतियों पर टैक्स लगाकर रोजगार व शिक्षा-स्वास्थ्य की गारंटी के लिए संसाधनों को जुटाया जा सकता है।
संवाद के दौरान मौजूद आइपीएफ के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका व शिव प्रसाद गोंड, मजदूर किसान मंच के राजेंद्र प्रसाद गोंड ने कहा कि 2008 में कानून बनने के बावजूद सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा के लिए योजनाओं को बनाने और लागू करने का कामनहीं किया। सरकार को ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत मजदूरों के लिए आयुष्मान कार्ड, आवास, पेंशन, बीमा जैसी योजनाओ को लागू करना चाहिए। इन मांगों पर म्योरपुर ब्लॉक पर 15 सितंबर को आयोजित मांग दिवस में शामिल होने की अपील भी ग्रामीणों से की गई।
इस संवाद में मगरू प्रसाद श्याम, गुंजा गोंड, ग्राम पंचायत सदस्य ओम प्रकाश, रंजू भारती, महेंद्र प्रसाद, राम चंद्र गोंड, राम विचार गोंड, सुरेश , जनक धारी, राजेश कुमार, ताहिर, रामकेश्वर, शक्ति कुमार, राम देव ने बात रखी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App