सोनभद्र

चेरो राजवंश के तत्वाधान में हुई आयोजित चेरोे जन जागरूकता सभा

चेरो राजवंश के तत्वावधान में आयोजित चेरो जन जागरुकता अभियान के अंतर्गत रविवार को एक सभा निगाईं टोला धौराबठान,कोन में आयोजित किया गया। आयोजित सभा की अध्यक्षता सदानन्द चेरो एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरेश सिंह चेरो SC/ST आयोग सदस्य उ.प्र.ने किया। इस दौरान प्रतापी राजा मेदनी राय जी के जीवनी और उनके शासन सत्ता के बिचार प्रस्तुत किया गया। अमरेश चेरो ने समाज में फैली अन्धविश्वास, नशाखोरी, बालश्रम,अशिक्षा,दहेज प्रथा की ओर ध्यान देते हुए इसे दूर करने के लिए प्रेरित किये।वहीं पंकज सिंह चेरो(संयोजक व संरक्षक चेरो राजवंश समाज ,उ.प्र.) द्वारा प्रतापी राजा मेदनी राय जी के शासन सत्ता और उनके बिचार बिन्दु को प्रस्तुत करते हुए समाज को संगठित और जागरूक करने का संदेश दिया।बैठक में मुख्य अतिथि डॉ बिनोद कुमार गुप्ता प्रधान पति निगाईं,डॉ राजेन्द्र सिंह चेरो,बिनोद सिंह चेरो,प्रेम कुमार ,श्री बिन्दु कुमार चेरो,राकेश सिंह चेरो,डा.रामजी चेरो,और तेजू सिंह चेरो आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान