सोनभद्र

ससुराल आये युवक की सड़क दुर्घटना मे मौत

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

पन्नूगंज पुलिस ने बताया गया कि भानु प्रताप उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र राम सजीवन निवासी गड़ा ,थाना सिसोलर, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश की पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ुई गांव गुलाब के घर अपनी ससुराल में पत्नी की विदाई करने एक-दो दिन पूर्व आया था।
बीते शनिवार को रात लगभग 10 बजे रात्री भानु प्रताप अपने ससुराल खडुई गांव के सामने मुख्य मार्ग का सड़क पार करते समय खलियारी की तरफ से आ रहे एक नाम पता चालक अज्ञात पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गया। पिकअप वाहन धक्का मारते हुए भाग निकला। ससुराल वाले मौके पर पहुंचे और पन्नूगंज पुलिस को सूचना दिया उसके बाद गंभीर घायल को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले गया जहां स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेल फोन द्वारा पन्नूगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य ने बताया कि पिकअप चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है सूचना घर वालों को दे दी गई है घर वाले मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान