सोनभद्र

कनहर नदी में डूबकर बालक की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। अमवार चौकी क्षेत्र के अमवार बांध से पांच सौ मीटर दूर नीचे की ओर कनहर नदी में एक छः वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के मौत की खबर सुनते ही परिजन पागल की तरह रोने पटकाने लगे। मंगलवार की देर शाम शव को मिलते ही चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मंगलवार को विकास 6 वर्ष पुत्र रामकेश्वर अपने चाचा रामेश्वर के साथ कनहर नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। उसी समय करीब तीन बजे कनहर नदी में डूबने से विकास की मृत्यु हो गई। डूबने से बालक के शव को घंटों बाद निकाला गया। उक्त घटना की सूचना पुलिस को देर शाम मिलते ही चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान