सोनभद्र

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने रक्तदान कर बचाई आदिवासी युवक की जान

दुद्धी, सोनभद्र। मैं खुद पर गर्व नही अभिमान करता हूँ,
छाती ठोककर इंसानो वाला काम करता हूँ,
नहीं देख सकता आंखो के सामने तड़पता किसी को,
सिर्फ और सिर्फ इसीलिए मैं रक्तदान करता हूँ।

तालीम हासिल करने के दौरान छात्रों की रहनुमाई, तालीम हासिल कर लेने के उपरांत बतौर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनता की सेवा करना, समाजसेवा का ऐसा जुनून अभिनव पर चढ़ा कि कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस जुनून को बरकरार रखते हुए मंगलवार को भी बिट्टू ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की।राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिनय जायसवाल (बिट्टू) द्वारा मंगलवार को एक आदिवासी युवक का रक्तदान कर बचाने का पुनीत कार्य किया गया। जाबर ग्राम पंचायत निवासी राजदेव उम्र करीब 28 वर्ष जो की बहुत ही असहाय, गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। गंभीर बीमारी के कारण दो दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में इलाज चल रहा है। डॉक्टर के द्वारा बताया गया की युवक में खून की कमी बताते हुए तत्काल खून की व्यवस्था करने की बात कही। उसकी धर्मपत्नी खून के लिए कई लोगों से मदद का गुहार लगायी पर मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। किसी के द्वारा जाबर के प्रधान प्रतिनिधि अभिनय जायसवाल को इसकी खबर अपने एक सहयोगी डुमरडीहा निवासी समाजसेवी अजय यादव से मिली। तत्काल सरकारी हॉस्पिटल दुद्धी मे पहुँचकर अपने लहू को दान कर युवक को नयी जिंदगी दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान