सोनभद्र

पत्नी के ससुराल जाने से इंकार करने पर पति ने लाठी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुंडाडीह गांव में एक विवाहिता के ससुराल जाने से इंकार करने पर उसके पति ने शनिवार की रात लाठी से पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायलावस्था में विवाहिता को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार कुंडाडीह निवासी जगदीश पुत्र शोभनाथ ने अपनी पुत्री तारामति (22) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बभनी थाना क्षेत्र के डूमरहर निवासी विश्वनाथ पुत्र शिवबरन के साथ की थी।शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा जिससे तंग आकर विवाहिता विगत छह महीने से मायके में ही रह रही थी।बीते शनिवार को ससुराल पक्ष से करीब दस लोग कुंडाडीह गांव आए और विवाहिता को पंचायत के माध्यम से ससुराल ले जाने का दबाव बनाया मगर विवाहिता ने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। विवाहिता के इंकार के बाद ससुराल पक्ष के लोग वापस चले गए लेकिन विवाहिता का पति वहीं छिपकर रह गया और रात में मौका देखकर विवाहिता की लाठी से पीटकर फरार हो गया। विवाहिता की कराहने की आवाज सुनकर परिजनों ने जाकर देखा तो विवाहिता लहुलुहान हालत में पड़ी हुई है। आनन-फानन में परिजनो ने विवाहिता को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सक डा० राजन सिंह पटेल ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां सोमवार को इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।परिजनों ने घटना की सूचना म्योरपुर थाने को दी।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिली है विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार