सोनभद्र

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का 31 वा मार्ग दर्शक शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

म्योरपुर/सोनभद्र( विकास अग्रहरि

स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में सोमवार को 31वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस शिक्षक मार्ग दर्शक का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।इस वर्ष का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के पारितंत्र को समझना रखा गया है।प्रशिक्षण में 25 विद्यालयों के 30 विज्ञान विषय के शिक्षको ने भाग लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन डा विभा ने दीप प्रज्वलित कर किया ।और कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र का आबू हवा बिगड़ गया है। बताया कि पहले महिलाए प्रदूषण से प्रभावित थी।लेकिन अब पुरुष की भी प्रजन्न क्षमता तेजी से घट रहा है।स्थिति यह है कि 85 फीसदी पुरुष इसके चपेट में है।कार्यक्रम के जनपद समन्वयक विमल कुमार सिंह द्वारा स्थानीय स्तर पर समस्या का पता लगाना और उसका निराकरण करने पर बल दिया जाना चाहिए।सह समनवक सर्व जीत सिंह ने मुख्य विषय से जोड़ते हुए 5 उप विषयो पर परियोजना बाल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार कराने और प्रस्तुत करने के तरीके बताए गए।बताया की परियोजना के 9 विंदुओ पर छात्र प्रोजेक्ट तैयार करेंगे।कार्यक्रम में प्रो राधे श्याम,,डा राकेश कुमार सिंह,राधे श्याम सिंह, यशवंत सिंह,डा विश्व दीपक,डा प्रीति शर्मा,आशीष तिवारी,राजेश कुमार सिंह,पर्यावरण वैज्ञानिक प्रेमनारायण ,मुकेश कुमार, सार्वामिक चौधरी , संजय कुमार ,फैजान ,निर्भय कुमार ,यूके पांडेय, सत्य प्रकाश ,बिहारी लाल,सुरेश कुमारआदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार