सोनभद्र

जन्माष्टमी और चेहल्लुम को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। महिला थाना दुद्धी में शनिवार शाम करीब छः बजे श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम त्यौहार के मद्देनजर एसडीएम सुरेश राय की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर श्री रामलीला कमेटी, जेबीएस एवं मुस्लिम बंधुओं के साथ क्षेत्रीय ग्राम प्रधान के साथ त्योहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। एसडीएम सुरेश राय व सीओ दद्दन प्रसाद ने कहा कि बाहरी अराजकतत्व पर पैनी नजर रहेगी। नशे में धुत युवकों पर प्रशासन की विशेष ध्यान रहेगा। सिविल ड्रेस में पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। बैठक के दौरान चेयरमैन कमलेश मोहन, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, कस्बा चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे, श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, केन्द्रीय अखाड़ा समिति अध्यक्ष बनारसी शाह, तालिब अली, शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार
Download App