सोनभद्र

दुराचार के बाद अश्लील वीडियो वायरल की धमकी का आरोप

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के 14 वर्षीय नाबालिक छात्रा ने 32 वर्षीय युवक पर अगवा करके बलात्कार करने का आरोप लगाई है। थाना को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण पुलिस सक्रिय रूप से जांच करने में जुट गई है।
थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार नाबालिक छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि हमारी पुत्री कल शुक्रवार को अपने घर से सुबह लगभग 9:00 विद्यालय पढ़ने को निकली थी इसी बीच रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सवारी टेंपो चालक निवासी ग्राम पंचायत सलैयाडीह थाना विंढमगंज ने जा रही मेरी पुत्री के बगल में टेंपो रोक कर कहा कि मैं विंढमगंज जा रहा हूं बैठ जाओ विश्वास करके मेरी पुत्री टेंपो पर बैठ गई कुछ दूर जाने के बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार ने टेंपो को रुकवा कर हमारी पुत्री को जबरदस्ती टेंपो से उतर कर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर सटे राज्य झारखंड के बिलासपुर गांव के पास जंगल में ले गया और वहां पर उसके साथ बलात्कार किया और उसे धमकी दिया कि किसी से कहोगी तो तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। शाम को जब मेरी पुत्री घर आई तो अपने ऊपर आप बीती हमें बताएं तो आज हम परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर थाने को सुपुर्द किए हैं उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है।मैं गहनता के साथ जांच कर रहा हूं। इसमें जो भी दोषी होगा कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बलात्कार की घटना झारखंड से संबंधित होने की प्रार्थना पत्र में दर्शाई गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार