सोनभद्र

खाद्य विभाग की छापेमारी से मिठाई व्यापारियों में हड़कंप

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। रक्षाबंधन पर मिलावटी खाद्य पदार्थों का प्रयोग रोकने के लिए मंगलवार को खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र प्रसाद, बालेंदु शेखर, प्रमोद कुमार सोनकर ने दोपहर के बाद लगभग 4:00 बजे विंढमगंज बाजार में पहुंचे। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही बाजार में दर्जनों खाद्य की दुकान धड़ाधड़ बंद हो गई। वहीं मौके पर रोड के किनारे ठेला,टेबल पर बेच रहे मिठाई वालों को व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ ब्लू केसरी के अगुवाई में सख्त हिदायत देते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पर्व के दृष्टिगत आप समस्त मिठाई बेचने वाले व्यापारी बंधु आम जनमन को सुरक्षा की दृष्टि से खाद्य पदार्थों को बेचिए तथा खाद एवं पेय पदार्थ व दूध एवं दूध उत्पादन से निर्मित मिठाई का सही मिश्रण करने के पश्चात ही खाद्य सामग्री को बेचे तथा खाद्य सामग्री को पूरी तरह से सुरक्षित ढके रहे साथ ही साथ रंगीन केमिकल का उपयोग नहीं के बराबर करें ताकि आप व आपके ग्रामीण अंचल में रह रहे लोग को बीमारी नहीं हो सके। जांच के दौरान केसरी जनरल स्टोर से टॉफी का नमूना संग्रहित किया गया। अधिकारियों के रहने तक पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान