सोनभद्र

अधेड़ ने गमछे के सहारे फासी लगाकर दी जान

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गाव मे एक व्यक्ति ने गमछे के सहारे परास के पेड़ में फासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार राम लखन पुत्र राम औतार निवासी अरझट सोमवार की रात अपने घर से लगभग चार सौ मीटर दूर परास के पेड़ मे गमछे के सहारे फासी लगाकर जान दे दी। जब लोग अपने गाय बैलों को घर से बाहर चारा देने के लिए निकले तो पेड से लटकती शव को देखकर भयभीत हो गए। लोगो ने शोर मचाना शुरू किया तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। प्रधान पति विजय जायसवाल ने बताया कि मृतक के तीन लड़के है जो बाहर काम करते है। घर पर महिलाये थी। रात मे राम लखन कब घर से निकला किसी ने नही देखा। पेड़ से लटकती शव को देखते ही सभी के होश उड़ गए। घर मे चीख पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणो ने तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मेराज खान घटनास्थल पर पहुच गए और शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान