सोनभद्र

खाद्य आयुक्त की औचक छापेमारी से मिठाई दुकानदारों में हड़कंप

दुद्धी, सोनभद्र। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम में मुख्य खाद्य अधिकारी रामसुंदर प्रसाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यलाल बिंद, बीएस मंगलमूर्ति, प्रमोद कुमार सोनकर द्वारा दुद्धी बाजार में छापेमारी कर मिलावटी खाद्य सामग्रियों का नमूना जब्त किया। फ़ूड कमिश्नर की छापेमारी की खबर मिलते ही कस्बे के विशेष कर किराना एवं मिठाई की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। टीम के मुताबिक़ करीब आधा दर्जन दुकानों से मिठाइयों के नमूने लिए गए है। उनकी जांच पड़ताल के बाद संबंधित दूकानदार के खिलाफ गुण-दोष के आधार पर कारवाई करने की बात कही।
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बाजारों में स्थाई दुकानों के साथ इन दिनों अस्थाई मिठाई दुकानों की भरमार हो गई है। सड़क किनारे अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजा कर पड़ोसी प्रांत झारखंड से रेडीमेड रूप से तैयार की गई रंग बिरंगी मिठाइयों का अच्छा खासा स्टाक दुकानों पर रखे हुए है। मंगलवार को दोपहर बाद जैसे ही खाद्य विभाग की टीम बस स्टैंड के एक दूकान की जांच पड़ताल करते ही इसकी भनक समूचे बाजार को लग गई। आनन-फानन में सड़क किनारे पर्व विशेष पर अस्थाई मिठाई की दुकान खोले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वे प्लास्टिक, तिरपाल डालकर दुकानों को बंद कर मौके से हट गये। मौके पर मिले कुछ अस्थाई दुकानदारो को टीम ने दूकान में रखी रंगीन मिठाइयों को तत्काल हटाने का निर्देश देते हुए चेताया कि यदि दोबारा रंगीन मिठाइयां दूकान में रखी मिली, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी। करीब घंटे भर के अभियान में आधा दर्जन दुकानों से विभिन्न सामानों का नमूना टीम द्वारा लिया गया| टीम के सदस्यों ने इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद कारवाई करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को मुंबई में होगी ‘हर घर नल शुद्ध जल’ डॉक्यूमेंट्री की प्रमोशन स्क्रीनिंग, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्र...
Download App