सोनभद्र

डीसीएफ पर सपा का कब्जा, रईसा खातून सभापति निर्वाचित

सूर्यमणी यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष मनोनीत
दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड प्रतिष्ठापरक चुनाव में मंगलवार को सपा समर्थित उम्मीदवार रईसा खातून ने 14 वोटों में 9 संचालकों को वोट पाकर सभापति के महत्वपूर्ण पद पर कब्जा कर लिया। सपा समर्थित संचालकों के सहमति से उप सभापति के पद पर सूर्यमणि यादव मनोनीत किये गए। सोमवार को हुए चुनाव में संचालक के पद पर रईसा खातून, सूर्यमणी, दिलीप कुमार, मुजीब अहमद, हरिहर प्रसाद, रामअधार, रीता देवी, अयोध्या प्रसाद, धीरज आनंद, अंजनी कुमार, धन्नजय कुमार, सजंय कुमार तिवारी सहित कुल 12 संचालकों ने जीत दर्ज की थी इसके अलावा नामित संचालक जीतसिंह खरवार, सुनील कुमार जायसवाल शामिल रहे। डीसीएफ चैयरमैन के लिए दो प्रत्याशी सपा समर्थित रईसा खातून व अंजनी कुमार आमने-सामने थे। निर्वाचित 12 सदस्यों सहित दो मनोनीत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें रईसा खातून को 9 वोट तथा इनके प्रतिद्वंद्वी अंजनी कुमार को 5 वोट मिला। इसके अलावा श्याम सिंह कुशवाहा को दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय लिमिटेड में डेलीगेट भेजे गए। निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने इसकी औपचारिक घोषणा की। चुनाव के मद्देनजर एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ, सीओ दद्दन प्रसाद गोंड, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव सहित अन्य थानाध्यक्ष मय फोर्स मौजूद रहे।

सपा के खेमे में खुशी की लहर, बांटे लड्डू फोड़े पटाखे

सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि सपा प्रत्याशी रईसा खातून अध्यक्ष एवं उपसभापति पद पर सूर्यमणि निर्वाचित हुए। यह जीत लोकतंत्र की जीत है। इसी तरह से चुनाव हुए तो समाजवादी पार्टी हर चुनाव जनपद में जीतेगी। विधानसभा अध्यक्ष सेकरार अहमद ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती है। जो आज 14 में से 9 मत अध्यक्ष रईसा खातून को मिली है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम, जगदीश यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता, सईद कुरैशी, सुनील सिंह गोंड, रामलोचन तिवारी, बुन्देल चौबे, गौस मुहम्मद खान, कलामुद्दीन सिद्दीकी, दिनेश यादव प्रधान,अवधनारायण यादव, रमेश कुशवाहा, बुद्धिनारायन यादव, अविनाश यादव, नकछेदी यादव सहित सैकड़ों लोंग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App