सोनभद्र

शिव शक्ति महिला मंडल ने निकाली कलश यात्रा, हर हर महादेव के जयकारे की रही गूंज

– लगातार 55वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

– श्रीराम कथा सुनने को उमड़ रही भक्तों की भीड़

– श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम
– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 55वें दिन को रुद्राभिषेक पूजन एवं आहुति दी गई। शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। वहीं श्रीराम कथा सुनने को भक्तगणों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रावण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन कराया। रेवती तिवारी, रामा देवी,शारदा देवी, अर्चना पौर, सीता अग्रवाल, करुणा सिंह, चिंता मौर्य, बिमला देवी, कृष्णावती, मंगल कुशवाहा, रमेश, शशि देवी,प्रियंका, प्रिया पटवा, रेणु गुप्ता, हरिहोविंद, जनक दुलारी, पूजा मोदनवाल, श्याम कुमारी, रिया शुक्ला, लक्ष्मी गुप्ता, अनीता देवी रेनू गुप्ता, रजनी केसरी, आंचल केसरी,उर्मिला, किरण मोदनवाल,रामसेवक, सुभारम महाराज, जयराम महाराज आदि लोग डमरू बजाते हुए ध्वज लेकर कलश यात्रा में शामिल रहे। वहीं व्यास मंच का पूजन रामा देवी, उज्जैन से पधारे केवलानंद जी महाराज,मुन्ना दास महाराज, हीरा, कालो देवी, बलिराम बाबा, सविता देवी, अनीता केशरी, किरण मोदनवाल,शशि देवी, रेणु गुप्ता, संगीता, परमेश्वरी देवी, उर्मिला देवी, कृष्णावती देवी,प्रभा देवी, माधुरी देवी, विमला देवी,रामसेवक बाबा आदि शामिल रहे। सभी भक्तगणों ने वृंदावन से पधारे परमहंस ललित जी महाराज की आरती, पूजन किया। ललित जी महाराज ने श्री राम कथा सुनाया, जिसका भक्तगणों ने रसपान किया। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार को 108 कन्याओं के जरिए 12 ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा विशाल भंडारा भी चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे श्रावण मास भर चल रहे रुद्राभिषेक कार्यक्रम में जो आहुति में शुद्ध घी लग रहा है उसका समूचा खर्च वरिष्ठ समाजसेवी टीटू मेहता कर रहे हैं। इसी प्रकार से कई दाता हैं जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार