सोनभद्र

बांध में डूबने से नौ वर्षीय बालिका की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। अमवार चौकी क्षेत्र के सुगवामान गांव में रविवार को बांध में नहाते समय डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। कनहर बांध के डूब क्षेत्र के सुगवामान गांव निवासी रामरतन की नौ वर्षीय बिटिया पूजा रविवार को घर की बकरी चराने बांध किनारे गई थी। बांध के किनारे घंटो बकरी चराने के बाद गर्मी का एहसास होने पर वह बांध में नहाने लगी। नहाते समय उसे बांध की गहराई का अंदाजा न मिलने के कारण वह गहरे पानी में चली गई, जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। पूजा के साथ नहाते समय एक रिश्तेदार की लड़की मइँया भी साथ में गई थी। मइँया ने घर आकर पूजा के घर वालों को घटना की सूचना दी। परिजनों के पहुँचने तक पूजा डूब चुकी थी। ग्रामीणों ने बांध से बाहर निकाल कर अमवार चौकी इंचार्ज को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार