सोनभद्र

ट्रांसफार्मर जलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत बीडर गांव के मगरदहा टोला में ट्रांसफार्मर जलने से पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।

दुद्धी ब्लॉक स्थित क्षेत्र के बीडर गांव में दो हफ्तों से जला ट्रांसफार्मर ना लगने से ग्रामीणों में आक्रोशित हैं। मगरदहा टोला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जंगल से सटे पहाड़ी एरिया में आता है। प्रदर्शन करती महिला पूनम देवी ने बताया कि यहां अगल-बगल हैंड पंप की दूरी लगभग 500 मीटर से कम नहीं है। हम ग्रामीण वहां से पानी लाने में मजबूर हैं। बारिश न होने के कारण पानी का जलस्तर भी नीचे चला गया है। हैंड पंप मे पानी भी छोड़ देता है, जिससे हम सबको बहुत दिक्कत हो रही है। ट्रांसफार्मर जलने से बिजली की समस्या बहुत हो रही है। बरसात के मौसम मे लाइट न होने के कारण मच्छर एवं कीड़ा मकोड़ों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्राम निवासी प्रेम शंकर का कहना है कि दो हफ्ते से ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिसकी शिकायत हमने टोल फ्री नंबर पर भी की तो बोला गया आपका ट्रांसफार्मर 48 घंटे के अंदर लग जाएगी लेकिन , अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली के बिना हम ग्रामीणों को पेयजल संकट हो रही है। फसल भी खराब हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में धीरज कुमार, शनेश्वर बैगा, पवन सिंह, अमरपाल, विंध्याचल, फूलमती देवी, भागमती, सीमा देवी, काजल कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार