सोनभद्र

कोन मोड चौराहे पर बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त

विंढमगंज /सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित सीता मोड चौराहे पर आज सुबह लगभग 10:00 बजे एक मोटरसाइकिल सवार गौतम पुत्र सुरेश ने पैदल जा रहे राहगीर नरेश उम्र लगभग 52 वर्ष पुत्र रामविलास को जोरदार धक्का मारा, जिससे नरेश की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज के डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने रेफर किया।

सलैयाडीह पंचायत में स्थित सीता मोड चौराहे पर कोन रोड, दुध्दि व झारखंड जाने का स्टैंड है जहां पर यात्रियों और राजगीरों का हर समय आवागमन बना रहता है साथ ही साथ इस चौक पर झारखंड राज्य के दर्जनों टेंपो के बेतरतीब चलाने के कारण भी अक्सर दुर्घटना होती रहती है इसी क्रम में आज सुबह लगभग 10 बजे हरनाकछार ग्राम पंचायत निवासी गौतम कुमार पुत्र सुरेश अपनी बाइक से खुशी कुमारी पुत्री उपेंद्र को भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज विद्यालय छोड़ने के लिए जा रहा था कि पैदल जा रहे नरेश पुत्र रामविलास को जोरदार धक्का मार दिया जिसके कारण बाइक सवार गौतम व खुशी कुमारी को हल्का चोट लगा। परंतु पैदल चल रहे नरेश पुत्र रामविलास को गंभीर चोट लगी जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन्द फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विढमगंजं पर ले जाया गया जहां मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो पूर्व में इस सीता मोड बस स्टैंड पर सिर्फ बस के रूकने व आवागमन होने से यातायात सुचारू रूप से संचालित हुआ करता था परंतु 1 वर्षों से सटे राज्य झारखंड के दर्जनों टेंपो सवारियों को लेने के चक्कर में बेतरतीब दौड़ लगाते रहते हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है जबकि इसकी शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन से भी की गई है इसके बाद भी यह टेंपो किसके आदेश पर झारखंड राज्य से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर के यातायात को अवरोध कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार