सोनभद्र

श्री राम कथा सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण

– लगातार 51वें दिन रुद्राभिषेक पूजन कर दी गई आहुति

– श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम

– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 51वें दिन बुधवार को रुद्राभिषेक पूजन एवं आहुति दी गई। श्रावण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उधर वृंदावन से पधारे परमहंस ललित जी महाराज द्वारा तीसरे दिन सुनाई गई श्री राम कथा का श्रवण कर भक्तगण भाव विभोर हो गए।
आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने शिव मंदिर में लगातार 51वें दिन रुद्राभिषेक पूजन कराया। जिसमें इंजीनियर सिद्धि कुमारी, कौशल्या, चिंता मौर्य, बिमला देवी, कृष्णावती, रामा देवी, उर्मिला, सरस्वती देवी, जानकी चौबे, प्रहलाद विश्वकर्मा, प्रभु जी महाराज, राजेंद्र महाराज, सुभारम महाराज, मुन्ना दास महाराज, लखपत सेठ, रमापति, रमाशंकर श्रीवास्तव,परमानंद जी महाराज, रेवती तिवारी, कालो देवी, हीरा आदि ने विधि विधान से रुद्राभिषेक पूजन करते हुए आहुति दी। वृंदावन से पधारे परमहंस ललित जी महाराज की आरती, पूजन किया। ललित जी महाराज ने श्री राम कथा सुनाया, जिसे सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो गए। उधर 28 अगस्त को 108 कन्याओं के जरिए 12 ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। भिखारी बाबा खुद 12 ज्योतिर्लिंग स्थापना के लिए तगाड़ी से मिट्टी ढोने में जुट गए हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार