सोनभद्र

प्रदीप सिंह चंदेल ने शक्तिनगर थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर दिनेश प्रकाश पांडेय को दिया दिशा निर्देश

शक्तिनगर/सोनभद्र प्रदीप सिंह चंदेल ने शक्तिनगर थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर दिनेश प्रकाश पांडेय को दिया दिशा निर्देश। क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने शक्तिनगर थाने का किया मुआयना। शक्तिनगर थाना पहुचकर उन्होने शस्त्रागार व अभिलेखों का विधिवत निरीक्षण किया। उन्होंने एक एक शस्त्रों की बारीकी से जाँच किया। अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद शस्त्रो का मिलान कराया।

उन्होंने बैरक की साफ सफाई ,मेस में साफ सफाई व चबूतरे की मरम्मत ,शास्त्रो का भौतिक सत्यापन करते हुए संतोष जताते हुए शक्तिनगर एसएचओ दिनेश प्रकाश पांडेय को आवश्यक दिशा निर्देश दिया के प्रत्येक आरक्षी को शस्त्रो का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही साथ सीसीटीएनएस का भी जायजा लेते हुए महिलाओ पर होने वाले अपराधो पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। साथ ही नशे के खिलाफ नकेल कसने के लिए निर्देश दिए। वहां मौजूद कांस्टेबलों से उन्होंने हथियारो के बारे विस्तृत जानकारी लिया। इस अवसर पर बीना चौकी इंचार्ज शिवकुमार सिंह,एसआई अश्विनी राय सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार