सोनभद्र

उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाए 60 हजार

एटीएम में पिन जनरेट के दौरान गायब किये रुपये
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने डिग्गी में रखे 60 हजार रुपये को उच्चकों ने दिनदहाड़े उड़ा दिया। रामनंदन रौनियार पुत्र रामेश्वर निवासी रन्नू ने बैंक से मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने खाते से 60 हजार रुपये निकाल कर बैंक के बाहर खड़े अपनी बाइक की डिग्गी में रख बैंक से सटे एटीएम में कार्ड का पिन जनरेटर करने चला गया। इस दौरान बाइक के डिग्गी से उचक्के रूपये निकालकर फरार हो गए। वापस आने पर रामनंदन ने बाइक की डिग्गी खुला देख रुपये गायब देखा तो भागकर बैंक मैनेजर व कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक मैनेजर के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उच्चकों की तलाश में जुट गई। घटना स्थल पर सीओ दुद्धी दद्दन प्रसाद गौंड, कस्बा चौकी इचार्ज दिग्विजय सिंह, एसआई ओम प्रकाश ने बैंक सहित आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। सीसीटीवी फुटेज में एक टोपी लगाए दिखने वाला लड़का बाइक के डिग्गी से पैसों निकालकर भागता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने नगर में जगह जगह पर तलाश शुरू कर दी है। सीओ दद्दन प्रसाद गौंड ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बैंक सहित नगर के अन्य जगहों पर सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान