सोनभद्र

सर्पदंश से मासूम बालिका सहित विवाहिता की मौत

क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा व कटौन्धी में घटी घटना

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में एक 11 वर्षीय बालिका व कटौन्धी गांव में एक विवाहिता की सर्पदंश से मौत हो गई।
टेढ़ा गांव में घटी सर्पदंश की घटना के बावत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव ने बताया कि 11 वर्षीय रीता पुत्री अजय बैगा सोमवार की देर शाम अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। उसी दौरान पास में रखे ईंट से निकलकर साँप ने बालिका के पैर में डंस लिया। सांप के काटने के उपरांत परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया जहाँ चिकित्सकों द्वारा इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई।
दूसरी घटना ग्राम कटौन्धी में मंगलवार की तड़के सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाजार जाने की तैयारी कर रही महिला धान के खाली बोरी को जैसे ही उठाया उसी में बैठे सांप ने बाएं हाथ के अंगुली में काट लिया। परिजन सांप काटने की बात सुन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाने लगे तभी महिला लीलावती देवी 36 पत्नी दलवीर गोंड की मौत हो गई। घटना सुनते ही महिला को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी। परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान