सोनभद्र

नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमख़म

जेबीएस के तत्वाधान में टाउन क्लब मैदान पर देर शाम तक चला दंगल

दुद्धी, सोनभद्र। जय बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वाधान में नागपंचमी पर्व पर सोमवार को दुद्धी टाउन क्लब खेल मैदान पर ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र समेत पूर्वांचल के दर्जनों पहलवानो ने जबर्दस्त कुश्ती का प्रदर्शन कर, खूब वाहवाही लूटी व ईनाम बटोरी। शाम करीब चार बजे से शुरू हुए दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ आखाड़े का विधि विधान पूर्वक पूजन करने के साथ हुआ। इसके बाद मल्ल युद्ध का प्रदर्शन शुरू होते ही दुद्धी, खजुरी, दिघुल, रजखड़, मझौली, अमवार, नगवां, कटौली, कटौधी के अलावा रेनुकूट, ओबरा, चोपन के साथ ही गोरखपुर, आजमगढ़ के पहलवानो ने भी अपने कला व दाव पेंच का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके पूर्व जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि की अगुवाई में महावीर मंदिर में स्थित केंद्रीय अखाड़ा से झंडा जुलुस ढोल-ताशा के साथ निकला गया। जो समूचे नगर का भ्रमण करते हुए खेल मैदान तक पहुंचे। वहां हजारो लोगों की उपस्थिति में अखाड़ा की औपचारिकता पूरी करने के बाद दंगल प्रतियोगिता शुरू कराया।
दंगल में रेनुकूट के पहलवान आशीष कुमार यादव ने डाला के सुजीत कुमार को पटखनी देकर 11सौ रूपये का पुरस्कार जीता।इसी तरह रेनुकूट के पप्पू ने डाला के अतुल को, उत्तम दुद्धी ने प्रवेश हिराचक को, रजखड़ के रामचन्द्र ने डाला के अंकित को, डाला के अतुल ने अमित को, सोनू गुप्ता खजूरी ने पप्पू यादव को, सीताराम ने सुजीत पांडेय को पटखनी देकर खूब ईनाम व वाहवाही लूटी। इसके अलावा दर्जनों पहलवानों ने अपने मजे हुए दांव से विपक्षी पहलवान को मात दी। निर्णायक की भूमिका धीरेंद्र सिंह व राकेश पहलवान के साथ पवन सिंह ने निभाई। संचालन रामलोचन तिवारी व रामपाल जौहरी संयुक्त रूप से की। इस मौके पर राजकुमार अग्रहरि, मनोज सिंह, बबलू, अमरनाथ जायसवाल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, पंकज जायसवाल, मोनू सिंह, पंकज अग्रहरि समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Download App