सोनभद्र

शिव शक्ति महिला मंडल ने सुनी श्री राम कथा

– लगातार 49वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन, दी गई आहुति

– श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम

– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 49वें दिन सोमवार को रुद्राभिषेक पूजन एवं आहुति दी गई। श्रावण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उधर शिव शक्ति महिला मंडल ने वृंदावन से पधारे केवल आनंद जी महाराज द्वारा सुनाई गई श्री राम कथा का श्रवण किया।
आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने शिव मंदिर में लगातार 49वें दिन रुद्राभिषेक पूजन कराया। जिसमें डाक्टर विजय विश्वास, संध्या केसरी, शांति मौर्य, रेवती तिवारी, रामा देवी, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद, रबड़ केसरी, किरण केसरी, विमला देवी , गीता देवी, रामखेलावन मौर्य, राम विश्वकर्मा, कालो देवी, हीरा, कृष्णावती ने विधि विधान से रुद्राभिषेक पूजन एवं आहुति दी। शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष किरन मोदनवाल,शशि देवी, कृष्णावती आदि ने वृंदावन से पधारे परमहंस केवल आनंद जी महाराज की आरती, पूजन किया। केवल आनंद जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए और आपसी सद्भाव व प्रेम बढ़ाने के लिए राम चरित मानस पाठ पढ़ने की जरूरत है। इसी से भवसागर को पार किया जा सकता है। भिखारी बाबा ने बताया कि 30 अगस्त को रामकथा का समापन होगा। इसके अलावा 28 अगस्त को 108 कन्याओं के जरिए 12ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। 30 अगस्त को शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षक सुशीला पाठक के नेतृत्व में महिला मंडल द्वारा मच्छरदानी का वितरण बुजुर्ग असहाय महिलाओं के बीच किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार