सोनभद्र

नाबालिक छात्रा को अपहरण करने के मामले में पास्को का मुकदमा दर्ज

स्कूल जाते समय युवक ने कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा को किया अगवा

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दुद्धी, सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेने जा रही कक्षा नौवीं की एक छात्रा को मंगलवार को अगवा कर लिया गया। अपहरण कर झारखंड भगा कर ले जाई जा रही बालिका की नाकाबंदी कर जब परिजनों ने उसे पकड़ा गया तो युवक द्वारा उल्टे लड़की के परिजनों को गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में अपहरण सहित पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में हजम उद्दीन शाह कस्बे के वार्ड नंबर 9 रामनगर निवासी खजमुद्दीन शाह पुत्र अब्दुल रशीद अहमद ने उल्लेख किया है कि उसकी पुत्री 15 अगस्त को सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने कन्या जूनियर कॉलेज जा रही थी। इस बीच धनौरा गांव निवासी आशीष कुमार पुत्र राम अवतार अपने बहकावे में लाकर उसका अपहरण करके झारखंड की ओर ले जाने लगा। हम लोगों को जानकारी मिलने पर जब उसे घेरकर पकड़े तो उल्टा मां बहन की गाली देते हुए कहा कि भाग जाओ यहां से नहीं तो मार देंगे। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आशीष कुमार ने उसकी पुत्री को इतना ज्यादा डराया धमकाया है कि वह सुध-बुध खो बैठी है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में युवक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 व 504 सहित लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। शाम 4 बजे दुद्धी धनौरा मार्ग से अभियुक्त आशीष कुमार को उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह व कांस्टेबल अनुराग कुमार ने उस समय धर दबोचा जब पुलिस से नजर बचाकर वह कहीं भागने की फिराक में था

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान