सोनभद्र

सोनभद्र जिले को रेलवे से मिली है बड़ी सौगात

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) उर्जांचल के नाम से प्रसिद्ध आदिवासी वनवासी जनपद सोनभद्र जिले में अब जल्द ही बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या तो ट्रेनों के लेट लतीफ होने के मामले में भी आयेगी कमी। गौरतलब कि लोगों द्वारा संबंधित समस्याओं को लेकर लंबे समय से रेलवे से मांग की जा रही थी तो लगातार पत्राचार भी किए जा रहे थे वहीं अब कई समस्याओं से मिलेगा निजात तो जनता को भी होगा बड़ा लाभ ट्रेनों के लेट होने की समस्या से भी मिलेगा छुटकारा।

इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे मण्डल यातायात प्रबंधक चोपन अभिषेक विशाल ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि चोपन से चुनार के बीच रेलवे का जल्द ही दोहरीकरण लाइन का कार्य किया जाएगा । ट्रेनों की लेट होने वाली शिकायतों से भी छुटकारा मिलेगा संबंधित अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की 112.4 किलोमीटर रेलवे का दोहरीकरण कार्य किया जाएगा।
जिसकी कुल लागत 1553.28 करोड़ आयेगी।

रेलवे ट्रेक दोहरीकरण से मालगाड़ियों की परिचालन दूरी में भी आएगी काफी कमी आएगी इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तकरीबन 300 किलोमीटर की दूरी की कमी पूर्व की अपेक्षा कार्य के हो जाने से माल गाड़ियों में आएगी इसके साथ ही यात्रियों को यहां से सीधे लखनऊ गोरखपुर वाराणसी ऐसे शहरों में जाने के लिए चोपन से ट्रेन भी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान