सोनभद्र

स्वतंत्रता दिवस पर कंपोजिट विद्यालय दुद्धी के बच्चों ने निकाली भव्य एवम् आकर्षक झांकी

धूमधाम से मनी आजादी की ७७ वीं वर्षगांठ

दुद्धी, सोनभद्र। बेसिक शिक्षा के सर्वांगीण विकास में ब्लॉक दुद्धी का स्थान अग्रणी पंक्ति में चलता ही रहा है लेकिन बात जब राष्ट्रीय पर्व की हो तो यहां के सांस्कृतिक कार्यक्रम अनूठे व दर्शनीय होते हैं।स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय दुद्धी,कन्या विद्यालय दुद्धी,कस्तूरबा गांधी विद्यालय दुद्धी,प्रा ०वि ० दुद्धी 2, के बच्चों ने संयुक्त रूप से बड़े ही आकर्षक और मनमोहक अंदाज में झांकी निकाली।इस भव्य जुलूस में भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई की झांकी के साथ ही आकर्षक परिधानों में सजे बच्चों संग स्काउट परिधान में अनुशासित ढंग से कतारबद्ध परिषदीय बच्चे हर किसी का ध्यान बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र मौर्य ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं। आज ब्लॉक दुद्धी के परिषदीय बच्चे पढ़ाई के साथ ही खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शीर्ष स्थान प्राप्त कर रहे हैं।कर्मठ शिक्षकों की लगन उनके विद्यार्थियों में ही प्रदर्शित होती है।उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की अनुपम प्रस्तुति के लिए सराहना की।इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश, एआरपी संतोष सिंह, शिक्षक जितेंद्र चौबे, तत्सत तिवारी,राजेश झा,अविनाश गुप्ता, विभा चौरसिया, उर्मिला वर्मा, पीयूष, लल्लूराम, विवेक तिवारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार