सोनभद्र

एबीआर स्कूल प्रांगण मे शहीदों की श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) सेट एबीआर पब्लिक स्कूल मुर्धवा रेणुकूट मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद दिलाने वाला 77 वा स्वाधीनता दिवस समारोह परंपरागत रूप से सादगी के साथ मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष महोदय आशीष सिंह ,व्यवस्थापक श्री मुकेश सिंह ,शिक्षा निर्देशक अकाश सिंह,स्कूल सेक्रेटरी श्रीमती चिंता कुशवाहा,समस्त शिक्षक गण व सम्मानित अभिभावकों की उपस्थिति में प्रधानाचार्य डॉक्टर विंध्य शक्ति जी के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ विंध्य शक्ति ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में 10 सदस्य छात्र परिषद का गठन किया गया इस अवसर पर छात्र परिषद के सभी सदस्यों को बैज पहनाकर अलंकृत भी किया गया विद्यालय के मुख्य कप्तान के रूप में मास्टर आर्यन सिंह (कक्षा बारहवीं) तथा उप कप्तान के रूप में सुश्री नंदनी शुक्ला (कक्षा ग्यारहवीं)का चयन किया गया आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए तदुपरांत प्रधानाचार्य जी द्वारा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्रों के प्रति प्रेरणादायक अनमोल वचन प्रस्तुत किए गए। सभी गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलता की उच्चतम सोपान पर रहा अनंत छात्रों में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार