सोनभद्र

सैकड़ो मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण

दुद्धी, सोनभद्र। रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम विवेकानंद पाली क्लीनिक लखनऊ के तत्वावधान में दुद्धी में हृदय रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 103 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर,निःशुल्क जांच के साथ दवा वितरण किया गया। सेवाश्रम के दुद्धी अध्यक्ष विवेक शांडिल्य ने बताया कि इस दौरान सैकड़ो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया गया।जिसमें 36 मरीजों का ईसीजी, 45 मरीजों का रक्त जांच की गई। इसके साथ ही 15 मरीजों की गंभीरता देखते हुए, उन्हें एंजियोग्राफी के लिए सलाह दी गयी। चिकित्सा टीम में हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अभय प्रताप सिंह,ईसीजी विशेषज्ञ संजय सिंह तथा मेडिसिन से मुकेश एवं विवेक राय उपस्थित मौजूद रहे। एक पेशेंट ऐसा भी आया जिसके वाल में समस्या दिखाई पड़ा. इस शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, महेशानंद भाई, नगर संघचालक अमरनाथ जायसवाल समेत कई सम्मानित लोगों ने भी अपने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर, चिकित्सकीय परामर्श लिया। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम दुद्धी के फाउंडर मेंबर नंदकिशोर तिवारी, चंद्रमणि कनौजिया, विंध्याचल प्रसाद,अरुण त्रिपाठी, अनिल कुमार समर्पण हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ गौरव सिंह, प्रशांत कुमार पांडेय, सुधीर कुमार, प्रीति कुमारी, सुनील कुमार तथा सुजीत कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अति विशिष्ट अभिभावक महेशानंद भाई ने दीप प्रज्वलित कर, आगंतुकों का अंगवस्त्रम व माल्यार्पण से सम्मान व आभार व्यक्त किया

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार