सोनभद्र

दुद्धी व सिविल बार के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर,सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व परिषद के चेयरमैन से मुलाकात कर,कचहरी की समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा है कि राजस्व संहिता 2006 की धारा 35 (1) ग के अंतर्गत नामांतरण के कार्यवाही का अमल दरामद कम्प्यूटर पर नही हो पा रहा है। जिन गांवों की खतौनी लिख गयी है, उस गांव के खतौनी में भी नामांतरण आदेश अपलोड नही हो रहा है, पिपरी कैम्प कोर्ट जीर्णशीर्ण अवस्था मे है, भवन बनवाया जाये, एसडीएम न्यायिक व नायब तहसीलदार के पद रिक्त है, नियुक्ति की जाये,आदि मांगे प्रमुख थी। वहीं दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल जौहरी की अध्यक्षता में भी एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और एसडीएम कोर्ट के पेशकार पर अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार एवं पत्रावली से आदेश की कापी गायब होने का आरोप लगाते हुए,स्थानांतरण की मांग की। जिस पर चेयरमैन श्री मित्तल ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और अन्य मांगों के शीघ्र निस्तारण की बात कही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार मुर गुड्डी पहाड़ी बन रही पर्यटन का नया केंद्र, सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे खींच रहे पर्यटकों को मुंबई में होगी ‘हर घर नल शुद्ध जल’ डॉक्यूमेंट्री की प्रमोशन स्क्रीनिंग, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्र...
Download App