सोनभद्र

राजस्व परिषद के चेयरमैन ने तहसील के किया मुआयना

लम्बित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के दिये निर्देश

दुद्धी, सोनभद्र। राजस्व परिषद उप्र के चेयरमैन संजीव मित्तल ने शनिवार को तहसील का विधिवत मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने तहसील के अभिलेखागार, नजारत,न्यायालय तहसीलदार , रजिस्ट्रार कानूनगो ऑफिस, कंप्यूटरीकृत खतौनी कक्ष समेत एक एक विभागों का मुआयना किया। इस बीच कई स्थानों पर उन्होंने संबंधित कर्मियों से पूछताछ भी की। अन्त में उप जिलाधिकारी के चेम्बर में बैठकर डीएम, एसडीएम व तहसीलदार से राजस्व से संबंधित मुकदमों की जानकारी। इस दरम्यान उन्होंने कई पुरानी फाइलें भी तलब की। लम्बित राजस्व मुकदमों की लम्बी फेहरिस्त देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और तेजी से निस्तारण के निर्देश दिये।
पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लम्बित मुकदमों की संख्या ज्यादा है। जिसके लिये जिलाधिकारी ने शीघ्र ही पुराने लंबित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने हेतु आश्वस्त किया है। इसके अलावा रियलटाइम खतौनी एवं वरासत का काम ठीक से चल रहा है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि एसडीएम प्रशासन व न्यायिक के दो पद में एसडीएम न्यायिक का एक पद और एक नायब तहसीलदार का पद रिक्त है, जिसकी नियुक्ति शीघ्र कराई जायेगी। दोनों नियुक्ति होने के बाद लम्बित मुकदमों की संख्या में कमी आयेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस