सोनभद्र

निर्माण कार्य में अनियमितता पर तनी डीएम की भृकुटि, जेई पर कार्यवाई का निर्देश

राजकीय बालिका इंटर कालेज भवन निर्माण में मिली खामी

दुद्धी, सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने राजकीय बालिका इंटर कालेज के निर्माणाधीन भवन का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में अनियमितता व लापरवाही बरतने पर जेई के विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिए। लोक निर्माण खंड द्वारा बिल्डिंग निर्माण कार्य कराया जा रहा है। तय समय बीतने के बाद भी काम पूरा समय से नहीं हो पाया। दीवार व लैब निर्माण कार्य मानक के विपरीत मिला। खामियां मिलने पर मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी कर्मचारी सन्तोष पटेल को निर्माण कार्य पर गहन नजर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मौके से गायब लोक निर्माण विभाग के संबंधित जेई के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कालेज के अध्यापकों से मिलकर बिजली की समस्या, छात्रों की उपस्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी लिया। वहीँ जिलाधिकारी ने जीआईसी परिसर पहुँच कालेज की व्यवस्था पर जानकारी लिया। जीआईसी के प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक ने कालेज के जर्जर लैब, सीढ़न वाली दीवार एवं छत सहित कायाकल्प से होने वाले कार्यों को बारीकी से जानकारी दिया। जिलाधिकारी ने जीआईसी के भूमि सम्बंधित भी जानकारी लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान