सोनभद्र

मानसून करने लगा छल, खेतों में रुक गए हल

(दुद्धी के धनौरा गांव में दरार पड़ चुकी धान की नर्सरी को निहारता युवा)

किसानों के चेहरे पर दिखने लगी चिंता की लकीरें

संक्रामक रोग भी दस्तक देने लगे

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। मानसूनी वर्षा की प्रतीक्षा बेचैनी में बदलती जा रही है । एक और समूचे दुद्धी क्षेत्र में खेतों में चलने वाले हल थम गए हैं तो दूसरी ओर पानी न गिरने से बाजार भी बेचैन हो उठा है। दिन में छिटपुट बादलों के बीच सूर्य की तेज चमक से उपजे उमस के कारण घमौरियां, आंत्रशोथ, डायरिया, मलेरिया और मौसमी बुखार के साथ-साथ अन्य संक्रामक बीमारियां लोगों को अपने चंगुल में जकड़ना शुरू कर दिया है। अस्पताल संबंधित रोगों के मरीजों से पटा नजर आ रहा है। घरों में पंखे कूलर एक बार पुनः अपनी असमर्थता जताने लगे हैं। सावन में वर्षा की कमी को देखते हुए व्यापारिक, कृषक व नौकरी पेशा वर्ग इसे भावी अकाल की आशंका के रूप में देखने लगे हैं। मौसम संबंधी जानकारी रखने वाले क्षेत्रीयजनों के मुताबिक आने वाले एकाद सप्ताह में दुद्धी क्षेत्र में भरपूर वर्षा नहीं हुई तो धान सहित तिलहन की खेती पर इसका व्यापक असर पड़ेगा। आधा सावन माह बीतने को आया और अधिकांश खेतों में धान की नर्सरी का बीज भी नहीं पड़ी है। थोड़ी बहुत बारिश होने के बावजूद किसान बीज बोने की हिम्मत नहीं कर पाया। कुछ पानी वाले स्थानों पर किसान धान की बोनी कर बैठे लेकिन मौसम के अचानक खुलने के बाद खेतों के अंकुरित पौधे पितांबर रंग ग्रहण करने लगे हैं। आगामी एक सप्ताह में खेतों को पानी नहीं मिला तो आसान तो किसानों की आशाओं पर पानी फिरना तय है। इसी प्रकार मक्के की खेती में जो बुवाई आषाढ़ के शुरुआत में हुई थी उसके बीज अंकुरित होकर छोटे पौधे का रूप ले चुके हैं। ऐसे पौधे इंद्र देवता से एकाध सप्ताह तक जंग लड़ सकते हैं। लेकिन मध्य आषाढ़ में अंकुरित भी नहीं हुए। कुल मिलाकर जो धान व मक्के के बीच बीज अंकुरित हो चुके हैं। वह भी इंद्र देवता के रुठने से बचपन में ही बुरी नजर आ रहे हैं। इसी प्रकार उड़द तिल्ली, रहर व बाजरा इत्यादि फसलों का हाल है। फसलों को बचाने व रूठे इंद्र देवता को मनाने के लिए लोग बैगा के पास जाकर मेढ़क-मेढ़की की शादी से लेकर पूजन अर्चन की भी परंपराओं को अंजाम दे चुके हैं। घर के आंगन की गोबर से लिपाई करने, पीपल में जल चढ़ाने, मस्जिदों में इबादत करने जैसी धार्मिक परंपराएं गतिशील नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App