सोनभद्र

निर्माणाधीन पानी टंकी में काम करा कर बीते कई महीनों से मजदूरी न मिलने से मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विंढमगंज /सोनभद्र (राम आशीष यादव)

विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर स्थित धरती डोलवा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री का महत्वपूर्ण “हर घर जल योजना” के तहत निर्माणाधीन पानी टंकी में कम कर रहे मजदूर का मजदूरी बीते कई महीनों से नहीं मिलने के कारण आज दोपहर में पानी टंकी के पास जोरदार आक्रोश जताया तथा मजदूरी का भुगतान यथाशीघ्र कराए जाने की मांग संबंधित अधिकारी समेत जिले के आला अधिकारी को पत्र भेजकर किया है।
प्रधानमंत्री का महत्वपूर्ण हर घर शुद्ध जल नल योजना के तहत धरतीडोलवा ग्राम पंचायत के धागर बस्ती में निर्माणाधीन विशाल पानी टंकी में स्थानीय दर्जनों मजदूर, बालू और गिट्टी, सीमेंट सप्लायर, रा मटेरियल का भुगतान बीते कई महीनों से नहीं होने के कारण आजीज आ चुके मजदूरों ने आज पानी टंकी के पास भुगतान के लिए जोरदार आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर मौजूद अमरेश भारती उर्फ पप्पू ने कहां की हम सभी मजदूर इस हर घर जल नल योजना के तहत कराए जा रहे पानी टंकी के निर्माण में एम ई एस एंटरप्राइजेज के कांट्रेक्टर इबरार हुसैन के देखरेख में काम किया परंतु बीते कई महीनों से मजदूरी का भुगतान करने के नाम पर टालमटोल किया जाता रहा तथा अब तक भुगतान नहीं हो सका लगभग 3 महीने बीत जाने के बाद भी उक्त कांटेक्टर इबरार हुसैन साइड पर आना बंद कर दिया तथा फोन भी उठाना मुनासिब नहीं समझ रहा है जिस पर हम मजदूरों ने प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित सहाय से सेल फोन पर वार्ता किया तो उन्होंने बताया कि कांटेक्ट इबरार हुसैन अपने कार्यों का संपूर्ण भुगतान ले लिया है मजदूरों का भुगतान क्यों नहीं हुआ यह इबरार हुसैन ही जानता है वही सप्लायर सोनू कुशवाह व दीपक यादव ने कहा कि हम लोगों का मटेरियल व मशीनों का भाड़ा भी नहीं दे रहा है तीन चेक भी दिया है वह भी खाते में पैसा नहीं होने के कारण बाउंस हो गया है इस तरह की कार्य शैली से हम सभी मजदूर को यह संदेह हो रहा है कि हम लोगों का भुगतान अब उक्त ठेकेदार के द्वारा नहीं हो सकता है जिससे आक्रोशित होकर आज हम सभी लोग पानी टंकी पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार समेत शासन प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि अगर एक सप्ताह के अंदर भुगतान नहीं हुआ तो हम सभी मजदूर पानी टंकी के पास कंपनी के द्वारा लगे हुए ढेर सारे मशीनरी सामानों को जब तक मजदूरी का भुगतान नहीं होगा तब तक नहीं ले जाने देंगे इस मौके पर हरे कृष्ण कुमार,शुभम हार्डवेयर, इंद्रदेव कुशवाहा,निरंजन यादव,शिवम इलेक्ट्रिक, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार ,अखिलेश कुमार,मनोज कुमार,अभिषेक कुमार,उमेश शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान