सोनभद्र

उप जिलाधिकारी ने राजस्व अमीनों को लगाई फटकार

वसूली ठीक न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि और वेतन रोकने की दी चेतावनी

दुद्धी सोनभद्र। उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार राय ने बृहस्पतिवार को राजस्व अमीनो की बैठक में वसूली से संबंधित मामले को लेकर जमकर क्लास ली। वसूली समीक्षा में कम वसूली वाले अमीनो को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस महीने में कम वसूली अमीनो के द्वारा किया गया तो संबंधित कम वसूली करने वाले अमीनो के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से प्रतिकूल प्रविष्ट करते हुए उनका वेतन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमीनों के पास केवल वसूली का कार्य होने के बाद भी राजस्व वसूली निराशाजनक है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में किसी भी लापरवाह अमीनो को बख्शा नही जाएगा।ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और शासन को रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम प्रेषित की जाएगी। बैठक में तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के अलावा तहसील क्षेत्र के राजस्व अमीन और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान