सोनभद्र

सीएचसी दुद्धी में चैयरमैन ने खिलाई बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अस्पताल सहित स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खिलाई गई दवा

बच्चों को कुपोषण से बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी-कमलेश मोहन

दुद्धी, सोनभद्र। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को कृमि संक्रमण (पेट के कीड़े) से बचाने के लिए वृहस्पतिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा पहले बच्चे को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। 10 से 20 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत नगर व क्षेत्र के निजी एवं सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को अल्बेंडाज़ोल की गोली खिलाई जाएगी। अभियान का शुभारंभ करते हुए चैयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। इनकी देखभाल की जिम्मेदारी के प्रति न केवल परिवार बल्कि सरकार भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से करती है। हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम भी बच्चों को कुपोषित होने से बचावें।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ सुमन कुमार जायसवाल ने बताया कि एक से दो वर्ष तक के बच्चों को अल्बेंडाज़ोल की आधी गोली (200 मि.ग्रा.) एवं 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को एक गोली (400 मि.ग्रा.) खिलाई जाएगी । अल्बेंडाज़ोल की गोली हल्की मीठी होती है, इसे चबाकर या पीस कर खाना चाहिए ताकि इसका असर अच्छी तरह हो सके।
सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि कृमि संक्रमण कुपोषण का एक बहुत बड़ा कारण है । पेट के कीड़े संक्रमित व्यक्ति के शरीर से पोषण लेते है, इसके कारण अच्छा पौष्टिक भोजन देने के बाद भी बच्चा कुपोषित रहता है। 1 से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए प्रदेश में समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर कृमि मुक्ति के लिए अल्बेंडाज़ोल की गोली खिलाई जा रही है। दवा खाने के बाद किसी बच्चे को किसी भी प्रकार की साइड इफेक्ट से बचाने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दो मोबाईल टीमों का गठन कर डॉ संजय गुप्ता, डॉ गौरव सिंह व डॉ दिलीप को नियुक्त किया गया है जो क्षेत्र के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भ्रमण कर बच्चों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। इसी प्रकार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ विनोद सिंह द्वारा बच्चों को एन्टी डीवर्मर गोली खिलाई गई।
इस अवसर पर डॉ संजीव, डॉ प्रवीण कुमार, बीपीएम संदीप सिंह, बीसीपीएम सुनीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App