सोनभद्र

मुख्य अभियंता ने किया कनहर परियोजना का दौरा, बाई राकफिल कार्य को पूरा करने के निर्देश

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता हर प्रसाद मंगलवार को अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार व सीमांत अग्रवाल के साथ अमवार स्थित परियोजना स्थल पर पहुंचे। मुख्य बांध व राकफिल के कार्यों का स्थलीय जायजा लिया। इसके बाद मातहत अभियंताओं व कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ परियोजना प्रगति के बाबत बिन्दुवार समीक्षा किया।
कनहर चीफ ने मुख्य बांध पर चढ़कर डूब क्षेत्र के साथ स्लूसवाल्व से निकल रहे पानी को देखा। बाई राकफिल के कार्य को पूरा करने के लिए मातहत अभियन्ताओं को निर्देशित किया। निर्माण कार्य की सुस्त प्रगति के लिए धन की कमी को कारण बताया गया। कंपनी के जिम्मेदार नुमाइंदो ने बताया कि परियोजना में लगने वाले कुछ आवश्यक उपकरणों के लिए संबंधित कंपनी को आर्डर किया जा चुका है। इसके लिए दस फीसद की अग्रिम धनराशि का भी भुगतान किया जा चुका है। संपूर्ण भुगतान के बाद ही उपकरण संबंधित फैक्ट्री से बाहर निकल पाएगी। कंपनी के पास भुगतान के लिए धनराशि नही है। अब तक परियोजना के कार्य का भुगतान विभाग द्वारा नही किया गया है। इसको लेकर घंटो चली मंत्रणा के बावजूद कोई सकारात्मक परिणाम नही निकल पाया। कनहर चीफ ने टीएसी बाद ही पुनरीक्षण राशि के भुगतान होने की संभावना जताई। खजुरी रेलवे गेट स्थाई रूप से बंद होने से परियोजना के बड़ी मशीनो के आने जाने में भी समस्या पर चर्चा की गई। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, एसपी चौधरी,राम आशीष, सहायक अभियंता संजय गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, अवर अभियंता नन्दलाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार