सोनभद्र

कनहर पुनर्वास कालोनी में समुदायिक शौचालय का डीपीआरओ ने किया भूमिपूजन

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना के विस्थापितों की अमवार पुनर्वास कालोनी में मंगलवार को डीपीआरओ विशाल सिंह द्वारा समुदायिक शौचालय का भूमिपूजन किया गया। बताया कि विस्थापित परिवारों के कालोनी में जिलाधिकारी के निर्देश पर हर मूलभूत सुविधाओं के मुहैय्या कराने का क्रम जारी है। सामुदायिक शौचालय उसकी एक कड़ी है। कनहर पुनर्वास कालोनी को 13 ब्लॉक मे विभाजित कर डूब क्षेत्र के ग्रामीणों को बसाया गया है। जिसमें विस्थापितों के लिए मुलभुत सुविधाओं का अभी भी अभाव है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि शीघ्रताशीघ्र हर मूलभूत सुविधा पुनर्वास कालोनी में उपलब्ध करा दी जाय। उन्होंने यह भी बताया कि 3 दिन पूर्व जिलाधिकारी के अमवार दौरे के दौरान विस्थापितों के द्वारा समुदायिक शौचालय की मांग की गई थी।समुदायिक शौचालय अभी बनेगा जिसका निर्माण कार्य अमवार ग्राम पंचायत के द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर सेक्रेटरी अरुण वर्मा सहित विस्थापित गांवों के प्रधान व ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार