सोनभद्र

दुद्धी तहसील क्षेत्र में सर्किल रेट वृद्धि के खिलाफ दुबाए ने सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र में जमीनों की खरीद विक्री पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क में अचानक वृद्धि किये जाने के खिलाफ दुद्धी बार ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप, सर्किल रेट कम किये जाने की मांग की। पिछले एक अगस्त से जिला प्रशासन ने दुद्धी के सर्किल रेट में वृद्धि करते हुए, नया सर्किल रेट जारी कर दिया है। जिससे गरीब आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में जमीनों की खरीद विक्री पर लोगों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। इस बाबत दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कई गांव व अर्ध शहरी क्षेत्रों के सर्किल रेट में व्यापक वृद्धि कर दी गयी है। जिससे जमीनों की खरीद विक्री पर असर आयेगा और राजस्व पर भी प्रभाव पड़ेगा। वाणिज्यिक, गैर वाणिज्यिक भवनों, जमीनों एवं वृक्षों पर ज्यादा शुल्क वृद्धि हुआ है। जनहित में इसमें 10 से 20 फीसदी तक शुल्क घटाने की आवश्यकता है। बार संघ ने जिलाधिकारी,अपर जिलाधिकारी,रजिस्ट्रार आदि अधिकारियों को ज्ञापन सौंप, बढ़े शुल्क को वापस लेने की मांग की। इस दौरान सचिव दिनेश कुमार समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार