सोनभद्र

रेणुकूट डाकघर में आधार सेवा ठप

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) रेणुकूट डाकघर में संचालित आधार सेवा विगत कई दिनों ठप चल रही हैं।जिसके कारण नया आधार कार्ड बनवाने,मोबाइल नम्बर अपडेट कराने,जन्मतिथि में बदलाव,नाम में बदलवाने के लिये दूर दूर से आने वाले लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है ।डाकघर में आधार में नाम संशोधन के लिये आयी गरिमा मिश्रा ने बताया कि वह विगत कई दिन से लौट कर जा रही हैं।मणिशंकर सिन्हा ने बताया की वह मोबाइल नम्बर सही कराने के लिये कई दिनों से आ रहे हैं कुछ लोगो का कहना है की पोस्टल ऑर्डर कई महीनो से नही है।रेणुकूट पोस्टमास्टर ए के सिंह ने बताया कि प्रिन्टर एवं स्कैनर खराब होने की वजह से कार्य में बाधा आ रही हैं।इस सम्बन्ध में उच्चअधिकारीयों को सूचित कर दिया गया है,जल्द ही कार्य पुनः सुचारु हो जायेगा ।लोगों ने सिस्टम जल्द सही कराने की माँग किया है।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App