सोनभद्र

वन संरक्षण अधिनियम लागू होने से आक्रोश

आदिवासी वनवासी महासभा की बैठक में जन जागृति अभियान चलाने का निर्णय

म्योरपुर, सोनभद्र। मोदी सरकार द्वारा बनाए वन संरक्षण संशोधन अधिनियम 2023 से आदिवासियों में गहरा आक्रोश है। आदिवासियों ने फैसला लिया है इसके खिलाफ जनता में जनजागृति अभियान चलाया जाएगा। यह फैसला आदिवासी वनवासी महासभा की रासपहरी स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा की सरकार द्वारा बनाया गया कानून आदिवासी और पर्यावरण विरोधी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की सभी विपक्षी पार्टियों के विरोध और आदिवासी समाज की आपत्ति के बावजूद आदिवासी विरोधी इस कानून पर हस्ताक्षर कर दिया। यह कानून वन अधिकार कानून 2006 को विफल कर देगा और आदिवासियों के हाथों में आई हुई पुश्तैनी जमीनों को छीनने का काम करेगा। वक्ताओं ने कहा कि नया वन संरक्षण संशोधन बिल कारपोरेट घरानों को वन भूमि उपलब्ध कराने के लिए मोदी सरकार द्वारा लाया गया है। आदिवासी और पर्यावरण विरोधी इस कानून को मोदी सरकार ने हड़बड़ी में लागू किया है। सरकार ने संसद के बहुतायत सदस्यों की राय के बावजूद इसे स्थाई समिति को भेजने की जगह भाजपा की बहुमत वाली संसदीय समिति को भेजा। जिसने बिना किसी स्टेक होल्डर से बात किए और न सभी पार्टियों की राय लिए बिल को संसद में पेश करने के लिए कहा। यह भी गौरतलब है कि सरकार के खुद बनाए हुए एससी-एसटी कमीशन ने इस बिल का विरोध किया था और कहा था कि यह आदिवासी अधिकारों पर बड़े पैमाने पर हमला करेगा। लेकिन उसकी आपत्ति को भी सरकार ने नहीं सुना। यही नहीं इस बिल से उत्तर पूर्व के मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा जैसे वनाच्छादित राज्यों में बड़े पैमाने पर वनों का नुकसान होगा। सरकार ने वनों के संरक्षण के लिए 1996 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गोदावरमन केस में दिए आदेशों को भी इस कानून के जरिए दरकिनार कर दिया। ऐसी स्थिति में आदिवासियों को इस कानून से होने वाले नुकसान से अवगत कराया जाएगा और 9 अगस्त को आदिवासी दिवस के दिन इसके विरोध में सम्मेलन किया जाएगा। बैठक का संचालन आदिवासी वनवासी महासभा के कृपाशंकर पनिका ने किया और बैठक में राजेंद्र प्रसाद गोंड, शिव प्रसाद गोंड , मंगरु प्रसाद श्याम, विरझन गोंड, मनोहर गोंड, रामा गोंड, महावीर गोंड, इंद्रदेव खरवार, आलोक गोंड, रामविचार गोंड, सविता गोंड, गुंजाइश गोंड, रंजू देवी आदि ने अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App