सोनभद्र

बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बीजपुर(विनोद गुप्त):एनटीपीसी रिहंद द्वारा विस्थापित गांव डोडहर में पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी विधुत आपूर्ति को लेकर रविवार की सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा आक्रोशित ग्रामीणों ने डोडहर गेट जाम कर विधुत आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए एनटीपीसी प्रबंधन विरोधी नारे लगाने लगे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझा कर जल्द विधुत आपूर्ति बहाली का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।डोडहर गेट पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि पिछले एक सप्ताह से डोडहर गांव का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है जिसको लेकर समूचे गांव में अंधेरा पसरा पड़ा है ग्रामीण पानी की बूंद बूंद के लिए तरस गए है बिजली आपूर्ति की व्यवस्था देख रहे ठेकेदार व एनटीपीसी रिहंद के अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा कई बार ट्रांसफार्मर ठीक करवाने व विधुत आपूर्ति बहाल कराने के लिए अनुरोध किया गया लेकिन एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत गया लेकिन कोई देखने तक नही पहुंचा।ग्राम प्रधान केपी पाल को भी गुस्साए प्रदर्शनकारियों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा ग्रामीण प्रधान की एक भी सुनने को तैयार नही थे ग्राम प्रधान पर भी ग्रामीणों ने गम्भीर आरोप लगाए।घण्टो गेट जाम कर ग्रामीण सड़क पर बैठे रहे।मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक विनोद यादव के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटे।प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन शांति ढंग से अगर कोई कानून हाथ मे लेने की कोशिश करेगा उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी बरहाल एनटीपीसी प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि दो दिनों के अंदर ट्रांसफार्मर ठीक कराकर विधुत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार