सोनभद्र

बरसात से ग्रामीण सड़क की पटरी ध्वस्त मरम्मत की माँग

बीजपुर(विनोद गुप्त) रेणुकोट बीजपुर मुख्य सड़क मार्ग पर नेमना प्राइमरी स्कूल से नाउपाथर टोले तक पीडब्ल्यूडी बिभाग से बनाई गई ग्रामीण सम्पर्क सड़क बरसात में पहाड़ी पानी के तेज बहाव के कारण सड़क पटरी में बड़ी बड़ी खाई बन जाने से ग्रामीणों को आवगमन में खासा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वहीं करोड़ो की लागत से बनाई गई सड़क देखरेख के अभाव में बर्वाद होने के कगार पर पहुँच गयी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले साल ढाई किलोमीटर सम्पर्क सड़क का निर्माण ठेकेदार ने कराया था लेकिन पटरी पर बरसात के पानी का ठीक ढंग से निकशी की ब्यवस्था न होने के कारण पहाड़ी पानी के बहाव और तेज रफ्तार से रैनकट होकर सड़क सहित पटरी पर कई जगह सड़क में गढ्ढे बनते जा रहे हैं। ग्रामीण गुड्डू बैस, रामजी बैस, नन्दू, सीताराम, दयाशंकर,सतेंद्र सहित अनेक लोगों ने पीडब्ल्यूडी बिभाग का ध्यान आकर्षित कर तत्काल सड़क और पटरी में बन रहे गढ्ढे की मरम्मत और बरसाती पानी निकाशी का ब्यवस्था कराने की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार