सोनभद्र

किन्नर के घर मारपीट कर लूट करने वाले दो आरोपी को भारी मात्रा में जेवरात,कट्टा कारतूस के साथ राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) किन्नर के घर मारपीट कर लूट करने वाले दो आरोपी को भारी मात्रा में जेवरात,कट्टा कारतूस के साथ राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन मे पिपरी एसएचओ राजेश सिंहके कुशल नेतृत्व मे मलीन बस्ती रेलवे कालोनी मे किन्नर किरण मिश्रा के घर में उनके साथ मारपीट कर बेहोश कर लूटपाट की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में पहले से अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत था।

घटना के अनावरण हेतु पुलिस प्रयास कर रही थी कि इसी क्रम मे बजरिये मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ जमील पुत्र सलीम निवासी वार्ड न 1 मलिन बस्ती तुर्रा,उत्कर्ष उर्फ गोपू पुत्र आजाद निवासी मलिन बस्ती वार्ड न 1 तुर्रा को मलीन बस्ती तिराहे से आगे रेलवे कालोनी की तरफ गिरफ्तार किया गया जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त जमील उर्फ धर्मेन्द्र के पास से देसी तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ तथा दोनो अभियुक्तगणो से गहनता से पूछताछ की गयी तो आरोपी द्वारा किरण मिश्रा के घर की गयी लूटपाट की घटना को करने की बात स्वीकार करते हुए लूटा हुआ समस्त सोने चांदी का जेबरात रेलवे ग्राउण्ड के आगे पीपल के पेड के पास रखे हुए रेलवे लाइन के सीमेन्ट स्लीपरो के गैप में छिपाने की बात बतायी साथ चलकर आरोपी द्वारा छिपाया हुआ लूट के सोने चांदी के जबरातो के दो छोटा बैग निकालकर दिया गया जिसमें लूटा हुआ करीब 100 ग्राम सोने आभूषण व करीब 200 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुआ। आरोपी द्वारा बताया गया कि आज हम लोग इसको निकालकर हिस्सा बंटबारा करने वाले थे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1 राजेश सिंह पिपरी एसएचओ
2 अरविंद गुप्ता रेणुकूट चौकी इंचार्ज
3 हेड कांस्टेबल शिवबदन बिंद
4 कांस्टेबल संदीप पांडेय
5 कांस्टेबल बृजेश कन्नौजिया
6 हेड कांस्टेबल सुनील यादव
7 कांस्टेबल रोहित सरोज

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App