सोनभद्र

पंडित ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी की 28 वी पुण्यतिथि सेवा आश्रम मे श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निर्भीक पत्रकार गांधीवादी जनपद के प्रथम विधायक पंडित ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी की 28 वीं पुण्यतिथि आज 6 अगस्त को ग्राम वासी सेवा आश्रम मे श्रद्धा पूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम दादा जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । पुण्यतिथि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गांधीवादी, वरिष्ठ अधिवक्ता व कवि श्री राकेश शरण मिश्र जी ने ग्रामवासी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष एवं आजादी के बाद जनपद के बुनियादी विकास जिसमें रिहन्द बांध का निर्माण, वनवासी आश्रम के स्थापना व ग्रामवासी जी के पंचसुत्र गो सेवा, मदिरा बन्दी , अश्लील प्रदर्शन बंदी लाटरी जुआ बंदी और हिंदी भाषा को प्राथमिकता के विषय में विस्तार से चर्चा कर दादाजी को नमन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आश्रम के ट्रस्टी सनोज तिवारी जी ने कहा कि ग्राम वासी दादा का पूरा जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा देने वाला है साथ ही ग्राम वासी सेवा आश्रम से जुड़कर मानवता की सेवा का आवाहन कर आगामी 27 अगस्त 2023 को ग्राम वासी जी के पत्रकारिता का 100 वर्ष पूरे होने पर वृहद कार्यक्रम में सभी गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया । पुण्यतिथि के अवसर पर स्वामी कृष्णानंद गिरी जी महाराज एवं प्रमुख ट्रस्टी ओम प्रकाश जी ने भी अपने विचार रख कर दादा जी को नमन किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद सिंह बंटी, घनश्याम चौधरी, अधिवक्ता बृजेश पांडे, प्रिंस चौबे ,सुभाष साहनी, मगरू साहनी, काकू दुबे, विजय पाल,गोविन्द गिरी, कमलेशानन्द, बन्टी दुबे, विजय साहनी, इत्यादि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन राजेश अग्रहरि ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार