सोनभद्र

नियम विरुद्ध परिवहन करते आठ वाहन सीज, तीन का चालान एआरटीओ व आरआई ने वाहनों पर  कारवाई

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर को परिवहन विभाग ने रेणुकूट में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल आठ वाहनों सीज कर तीन वाहनों के चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा विभाग ने कर बकाया में 15 करोड़ की नई आरसी जारी किया। वही 30 करोड़ का डिमांड मोटर मालिकों को भेजा है।
रेणुकूट में मिर्जापुर आरटीओ संजय तिवारी के नेतृत्व में एआरटीओ प्रवर्तन/प्रशासन धनवीर यादव, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर यादव, संभागीय निरीक्षक आलोक यादव ने मनमाने तरीके से हैवी वाहनों का एक्सल कम करके वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान में आठ वाहनों को नियम विरुद्ध तरीके से परिवहन करने पर सीज की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही तीन हैवी वाहनों का चालान भी किया गया।
एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शक्तिनगर, अनपरा, बीना आदि स्थानों के प्राइवेट कम्पनियों में चलने वाले कर बकाया वाहनों को विशेष रणनीति के तहत अभियान चलाया जायेगा। जिन वाहनों का कर बकाया है वह जल्द कर जमा कर दें अन्यथा पकड़े जाने पर नियमानुसार कारवाई किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार