सोनभद्र

पुलिस ने एनटीपीसी स्वागत गेट से अतिक्रमण हटवाया

बीजपुर (विनोद गुप्त। एनटीपीसी रिहंद स्वागत गेट के पास वर्षो से किए गए अतिक्रमण को शनिवार की देर शाम स्थानीय पुलिस ने हटवा दिया।जानकारी के अनुसार एनटीपीसी स्वागत गेट के पास सड़क के दोनों पटरी पर वर्षो से लगभग एक दर्जन लोग रेहड़ी ठेला,झुग्गी, तिपाल,प्लास्टिक डाल कर अपना व्यवसाय कर रहे थे जिसके कारण एनटीपीसी स्वागत द्वार का एक गेट बंद हो गया था और यातायात के आवागमन में भारी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा था बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए एनटीपीसी प्रबंधन ने चिंता व्यक्त करते हुए विगत दिनों स्थानीय पुलिस को पत्र प्रेषित कर स्वागत गेट के पास से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया था स्थानीय पुलिस द्वारा विगत दो महीने से उक्त ठेला व्यवसायियों को कई बार खुद हटने के लिए कहा भी गया लेकिन व्यवसायी उक्त स्थान से हटने के लिए तैयार नही थे। शनिवार की रात प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा ने हमराहियों के साथ स्वागत गेट पहुंच कर ठेला व्यवसायियों एव झुग्गी झोपड़ियों को स्वागत द्वार के सामने से हटवा दिया।प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि उस पटरी पर जमे ठेला रेहड़ी व्यवसायियो को कई बार खुद हटने को कहा गया था लेकिन मानने को तैयार नही थे उस जगह भीड़ भाड़ होने की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा था हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी साथ ही एनटीपीसी रिहंद स्वागत द्वार का एक गेट बंद हो गया था उन व्यवसायियो को अपनी दुकानें लगाने के लिए सड़क से हट कर अंयत्र जगह दी जाएगी जिससे वो अपना व्यवसाय चला सके उधर पटरी से उजड़े व्यवसायियो ने अपने व्यवसाय के उजड़ने की चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोगों के समक्ष अब रोजी रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है बड़ी मुश्किल से यहाँ पर व्यवसाय जमाया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Download App