सोनभद्र
थाना प्रभारी को दी गयी भावभीनी विदायी


म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत को शनिवार को भावभीनी विदायी दी गईं। शनिवार को थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद पुलिस कर्मियों, पत्रकारों ने मार्ल्यापण कर उन्हें भावभीनी विदायी दी। इस दौरान सभी की आंखें नम रही। आए हुए लोगों ने कहा की उनके करीब 4 महीने के कार्यकाल से लोगों को सीख लेना चाहिए कि जिस तरह से उन्होंने पुलिस और जनता के बीच अपने दायित्वों का निर्वाहन किया है। कार्यक्रम में से लिलासी चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार पांडेय,उपनिरीक्षक बृजेश दूबे,उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह,वीरेंद्र विश्वकर्मा, प्रधान प्रतिनिधि गणेश जयसवाल पुलिस कर्मी ग्रामीण लोग और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।



