सोनभद्र

सहायक श्रम आयुक्त की नियुक्ति के लिए प्रमुख सचिव से मिले दिनकर कपूर

महत्वकांक्षी जनपद के श्रम विभाग में रिक्त पदों के कारण श्रमिक हित प्रभावित

अनपरा, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र और महत्वकांक्षी जनपद सोनभद्र के श्रम विभाग में सहायक श्रम आयुक्त, लेबर इंस्पेक्टर और लिपिकों के पद खाली होने के कारण श्रमिकों के हितों का बड़ा नुकसान हो रहा है। श्रमिकों ग्रेच्युटी से लेकर तमाम के मुकदमे पेंडिंग पड़े हुए हैं जिनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने प्रमुख सचिव श्रम अनिल कुमार तृतीय से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन दिया है। वर्कर्स फ्रंट नेता ने प्रमुख सचिव को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार महत्वकांक्षी जनपदों के किसी भी विभाग में कोई पद खाली नहीं होना चाहिए। उसे शीर्ष प्राथमिकता पर भरने का नियम बनाया गया है। बावजूद इसके जनपद के श्रम विभाग की उपेक्षा की जा रही है और वहां पद खाली पड़े हुए हैं। इसलिए इसको तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही की जानी चाहिए। प्रमुख सचिव ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही श्रम विभाग में खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इसके अलावा सोनभद्र जनपद के श्रमिकों की समस्याओं को संज्ञान में लाते हुए कहा गया कि जनपद में विशेष तौर पर अनपरा तापीय परियोजना में जंगलराज चल रहा है । 4 महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है और मजदूरों के विधिक अधिकार हाजरी कार्ड, रोजगार कार्ड, बोनस, ग्रेच्युटी आदि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जनपद में सुरक्षा मजदूरों की जीवन सुरक्षा के संबंध में लगातार आपराधिक लापरवाही की जा रही है। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण न मिलने के कारण एनटीपीसी से लेकर अनपरा, ओबरा तापीय परियोजना में मजदूरों की मौतें हो रही हैं और दुर्घटनाओं में वह घायल हो रहे हैं। इस संबंध में डीएलसी को निर्देशित करने की मांग की गई जिस पर प्रमुख सचिव ने कार्यवाही की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार