सोनभद्र

आई0,जी0,आर0,एस0,रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अधिकारीयों को दी बधाई

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता)

सोनभद्र/दिनांक 03 अगस्त,2023।
जनपद सोनभद्र को प्रदेश की आई0जी0आर0एस0 रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री श्री रविंन्द्र जायसवाल जी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी बधाई,

शासन की मंशा के अनुरूप शिकायत का निस्तारण समयबद्ध व गुणवता पूर्ण तरीके से किया जाये सुनिश्चित, जिससे की समय से पीड़ित को मिल सके न्याय -मा0 प्रभारी मंत्री श्री रविंन्द्र जायसवाल
———————————————–
जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री श्री रविंन्द्र जायसवाल जनपद सोनभद्र को प्रदेश की आई0जी0आर0एस0 रैंकिंग में जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है, उन्होंने कहा है की शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवता पूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, जिससे की पीड़ित को समय से न्याय मिल सके, जनपद के सभी अधिकारीगण इसी प्रकार से शिकायतों के निस्तारण में तत्परता के साथ कार्य करें। जुलाई-2023 में जनपद सोनभद्र के अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रदेश में जनपद सोनभद्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जनपद सोनभद्र को शिकायत निस्तारण के पूर्णांक 130 के सापेक्ष 128 अंक प्राप्त हुए हैं, और प्रदेश में प्रथम रैंक मिला है।
—————————————————
जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।
—————————————————

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App