सोनभद्र

प्रभारी ने निरीक्षक ने बैंकों का निरीक्षण किया।

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
बुधवार को म्योरपुर थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय कस्बे के कई बैंकों का निरीक्षण किया।थाना प्रभारी ने बुधवार को म्योरपुर कस्बे में स्थित बैंक आफ बड़ौदा,यूको बैंक,जिला सहकारी बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा व सायरन अलार्म को देखा।उन्होंने बैंकों में आवश्यक रूप से आरबीआई के द्वारा जारी किए गए सुरक्षा संबंधी मापदंड एवं दिशा निर्देशों के संबंध में बारीकी से चेकिंग की।साथ ही बैंकों में

उपस्थित शाखा प्रबंधक व अन्य बैंक कर्मियों एवं सुरक्षा गार्ड से सुरक्षा के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।साथ ही फोन पर एटीएम नंबर पूछकर हो रहे फ्राड के बारे में बैंक ग्राहकों को विस्तार से बताया। वहीं थाना प्रभारी में बैंक के आसपास संदिग्धजनों की सूचना पुलिस को तत्काल देने के साथ ही तुरंत ही कार्यवाही करने की बात

कही।थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंकों की चेकिंग सुरक्षा की दृष्टि से की जा रही है। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा दोपहिया वाहनों की चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार